![]() |
| Devara: Part 1 V/S Stree 2 Day 5 Collection |
Devara: Part 1 V/S Stree 2 Day 5 Collection
देवरा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे हो चुके हैं और इन पांच दिनों में इस फिल्म ने भारत में कुल 182 करोड़ 77 लाख रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म का कंपेरिजन अगर स्त्री 2 के साथ करें तो स्त्री 2 इस फिल्म से कमाई के मामले में आगे है हालांकि स्त्री 2 फिल्म ने रिलीज से पहले एक पेड प्रीव्यू भी रखा था जिसमें इस फिल्म ने 8 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए थे। कुल मिलाकर स्त्री 2 ने पांचों ही दिन लगातार अच्छी कमाई की थी जबकि देवरा फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
| Days | Devara Part 1 | Stree 2 |
|---|---|---|
| Day 1 | 82.5 Cr | 51.8 Cr |
| Day 2 | 38.2 Cr | 31.4 Cr |
| Day 3 | 39.9 Cr | 43.85 Cr |
| Day 4 | 12.75 Cr | 55.9 Cr |
| Day 5 | 10.42* Cr | 38.1 Cr |
| Total Collection | 182.77 Cr | 229.55 Cr |
Devara: Part 1 V/S Kalki 2898 Ad Day 5 Collection
देवरा, फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त कमाई की है और उन्होंने अपने ओपनिंग डे पर 82 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया था और इसी के साथ यह फिल्म इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गई है। पहले स्थान पर अभी भी रिबेल स्टार प्रभाष की कल्कि है जिसने अपने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ 30 लाख रुपए कमाए थे। बात करें पांच दिन के कलेक्शन की तो कल्कि, देवरा से कई आगे है और उसका रिकॉर्ड तोड पाना इस फिल्म के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आइए इस दोनों फिल्मों के पांच दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
| Days | Devara Part 1 | Kalki 2898 Ad |
|---|---|---|
| Day 1 | 82.5 Cr | 95.3 Cr |
| Day 2 | 38.2 Cr | 59.3 Cr |
| Day 3 | 39.9 Cr | 66.2 Cr |
| Day 4 | 12.75 Cr | 88.2 Cr |
| Day 5 | 10.42* Cr | 34.15 Cr |
| Total Collection | 182.77 Cr | 343.15 Cr |
देवरा फिल्म के पांच दिन का कलेक्शन लगभग 182 करोड़ 77 लाख रुपए हो चुका है और अभी यह फिल्म कल्कि और स्त्री 2 के पांच दिनों की कमाई से काफी पीछे है। हालांकि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकती है। यह इस फिल्म के अब के कलेक्शन की जानकारी थी जिसे हमने आपके साथ शेयर किया है उम्मीद है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट में हमें अपनी कीमती राय जरूर दें।
यह भी पढ़ें
