हाल ही में Mc Square ने Hindi Rush को दिए एक पॉडकास्ट में Elvish Yadav के बारे में बात करते हुए बताया कि, उन्हें Elvish से क्यों बनानी पड़ी दूरी?
Controversy: Mc Square ने क्यों बनाई Elvish Yadav से दूरी? क्यों खत्म हुआ भाईचारा?
हाल ही में Mc Square ने Elvish Yadav के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से इन दोनों का भाईचारा खतरे में आ गया है। Mc Square ने एक पॉडकास्ट से बात करते हुए बताया कि, उन्होंने क्यों Elvish Yadav से दूरी बना ली है। एक समय पर यह दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन अब Mc Square उनसे दूरी बनाए रखना चाहते हैं। चलिए जानते हैं कि Mc Square ने पॉडकास्ट में Elvish Yadav के बारे में ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से उन्हें Elvish से दूरी बनानी पड़ी?
Mc Square ने बताया Elvish Yadav को अपना अच्छा दोस्त।
Mc Square ने Hindi Rush को दिए अपने पॉडकास्ट में बताया कि, एक समय पर Elvish Yadav ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने Elvish Yadav को पहली बार हसल के दौरान देखा था, जब उन्होंने मुझे सपोर्ट किया था। उससे पहले हमारी मुलाकात कभी नहीं हुई थी इसी दौरान हम दोनों पहली बार मिले थे। जिसके बाद हम उन्हें सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान गए थे। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान वह उनके सपोर्ट में एक प्रोग्राम में गए थे। जिसपर पॉडकास्टर पूछता है कि, जहां CM आए थे? जिसपर रिप्लाई करते हुए Mc Square कहते हैं कि, नहीं उससे पहले ही हुआ था। आगे वह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं कि, पता नहीं CM क्यों आए थे? यह चीज मुझे समझ नहीं आती।
Mc Square ने बताया कि उन्होंने क्यों बनाई Elvish Yadav से दूरी।
Mc Square ने आगे पॉडकास्ट में Elvish Yadav पर बात करते हुए बताया कि, इनसब के बाद कुछ चीजें ऐसी हुई जिनसे इंसान बचना चाहता है और में इनसे बहुत ज्यादा दूर ही हूं। आगे वह कहते हैं कि, मैं कभी भी सट्टे बाजी वगैराह को सपोर्ट नहीं करता और इन सब चीजों को मैं बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता। इसी वजह से मैंने Elvish Yadav से अपने आप को बहुत दूर कर लिया।
Mc Square ने बताया Elvish Yadav को दिल का बहुत अच्छा इंसान।
Mc Square ने आगे पॉडकास्ट में बताया कि, सच बताऊं तो इनसब के अलावा वह दिल का बहुत अच्छा इंसान है। लेकिन शायद ऐसी चीजें उनके साथ हुईं जिसके बाद मेरे अंदर की नसीहत ने मुझसे कहा कि थोड़ी डिस्टेंस कर ले अपने आप को जिसकी वजह से मैंने उनसे दूरी बना ली।
Mc Square और Elvish Yadav की दोस्ती।
यह Mc Square का Elvish Yadav से भाईचारा टूटने वाला स्टेटमेंट आया है। जब Mc Square हसल में थे तब Elvish Yadav ने उन्हें कितना सपोर्ट किया था। जिसके बाद Mc Square को कई बार एक साथ फन करते हुए देखा गया था जिसके बाद Mc Square को कई बार Elvish Yadav के Vlog में भी देखा गया था। लेकिन उनके इस पॉडकास्ट से हमें पता चलता है कि, अब उन दोनों के बीच भाईचारा खत्म हो चुका है और अब दोनों की राह अलग हो चुकी है। इस सब के बीच आप किसको सपोर्ट करते हैं? आप हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
Mc Square Podcast On Hindi Rush
यह भी पढ़ें: