Shefali Jariwala Death: निधन के बाद पति पराग ने लगाया शैफाली के लिए पेड़, डॉगसन सिंबा ने खिलाया गरीबों को खाना

शैफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग और डॉगसन सिंबा ने शैफाली के नाम का पेड़ लगाया है। पराग ने कहा पेड़ लगाना लोगों को प्यार देने का पहला कदम है। डॉगसन सिंबा ने भी गरीबों को खाना खिलाकर अपना फर्ज अदा किया।

Shefali Jariwala Death: निधन के बाद पति पराग ने लगाया शैफाली के लिए पेड़, डॉगसन सिंबा ने खिलाया गरीबों को खाना

Shefali Jariwala Death: शैफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी और उनका पेट डॉग सिंबा उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। पराग त्यागी और उनका पेट डॉग सिंबा शैफाली के निधन के बाद अकेले पड़ गए हैं। वह शैफाली की याद में गरीबों को दान करके उनके लिए लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं अब पराग ने सिंबा के साथ मिलकर उनके लिए पेड़ लगाया है।


कैसे हुआ था शैफाली जरीवाला का निधन?

शैफाली जरीवाला का निधन बीते 27 जून को कार्डिक अरेस्ट के चलते अचानक निधन हो गया था। जिसके बाद से ही पराग और सिंबा उनकी याद में अपना फर्ज निभा रहे हैं। शैफाली के निधन को 14 बीत गए हैं और पराग अपने पेट डॉग सिंबा के साथ शैफाली के सपनों को पूरा करने के लिए 14 दिनों बाद घर से बाहर निकले हैं।


शैफाली की याद में पराग और सिंबा क्यों लगा रहे हैं पेड़?

पराग त्यागी ने शैफाली के निधन के कई दिनों बाद घर से बाहर निकल कर उनके लिए पेड़ लगाया है। शैफाली का पेड़ों के प्रति बहुत लगाव था और इसीलिए पराग उनके लिए शैफाली के नाम से एक पेड़ लगा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "परी हमेशा प्रकृति से प्यार करती थी। वह हमेशा पूरी दुनियां को प्यार देना चाहती थी जो उसे लोगों से मिला था। पेड़ लगाना लोगों को प्यार देने का पहला कदम है उसे प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का धन्यवाद! वह भी आप सभी को प्यार दे रही है"। इससे पहले भी पराग ने कई बार सिंबा के साथ मिलकर शैफाली के सपनों को पूरा किया है।


पराग और शैफाली के लिए सिंबा बेटे की तरह

पराग और शैफाली के लिए सिंबा एक बेटे की तरह था। शैफाली के जाने के बाद पराग ने सिंबा के साथ मिलकर गरीबों को खाना खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया था। पराग ने सिंबा को बेटा मानकर उसके हाथों से गरीबों को खाना बंटवाया था। जिसके बाद दोनों ने साथ मिलकर शैफाली लिए एक पेड़ लगाया है। उनके इस प्यार को देखकर अब फैंस की आंखों से आंसू निकल आए हैं। हालांकि कुछ फैंस ने उनपर इल्जाम भी लगाया है कि वह शैफाली के निधन की आड़ में खुद सुर्खियां बटोर रहे हैं।


यह भी पढ़ें


Post a Comment

Previous Post Next Post